हांगकांग में 'फिल्मार्ट', 'एंटरटेनमेंट पल्स का शुभारंभ, रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय भागीदारी

Posted on: 2026-03-18


हांगकांग, 18 मार्च । हांगकांग व्यापार विकास परिषद द्वारा आयोजित 30वां 'हांगकांग अंतरराष्ट्रीय फिल्म और टीवी बाजार (फिल्मार्ट)' तथा 'एंटरटेनमेंटपल्स' मंगलवार को यहां के हांगकांग कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में शुरू हुआ जिसमें 38 देशों के करीब आठ सौ फिल्मकार अपनी कृतियों के साथ भाग ले रहे हैं और "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एकेडमी" एनीमेशन में एआई के प्रयाेग को लेकर 18 कार्यशालाएं आयोजित करेगी।

चार दिवसीय यह आयोजन वैश्विक फिल्म और मनोरंजन उद्योग के नेताओं को एक मंच पर लाकर नई प्रस्तुतियों, अत्याधुनिक तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसरों पर चर्चा को बढ़ावा देगा।

उद्घाटन समारोह में एचकेएसएआर प्रशासन के मुख्य सचिव चान क्वोक की, संस्कृति, खेल और पर्यटन सचिव रोसन्ना लॉ, एचकेटीडीसी अध्यक्ष प्रोफेसर फ्रेडरिक मा सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस वर्ष का आयोजन विशेष है क्योंकि यह फिल्मार्ट का 30वां संस्करण और "हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव" की 50वींं वर्षगांठ है।