बिलासपुर। होली के दौरान सरकंडा के अटल आवास क्षेत्र में एक रिक्शा चालक का रिक्शा जला दिया गया। इस घटना के बाद श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्य एम. संतोष ने पीड़ित रिक्शा चालक को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह घटना होली की रात करीब डेढ़ बजे हुई। कुछ बदमाशों ने रिक्शा चालक के खड़े रिक्शे को जलती होली में धकेल दिया।
वृद्धावस्था के कारण रिक्शा चालक कुछ दूरी पर होने के बावजूद अपने रिक्शे को आग से बचा नहीं पाया। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी और पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी।